home page

बाबूलाल के संबोधन पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जताया विरोध

 | 
बाबूलाल के संबोधन पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जताया विरोध


रांची, 25 नवंबर (हि.स.)। एसआईआर और एमएमडीआर संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से विस्तार से अपनी बात रखने पर कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित सत्ताधारी दल के अन्य विधायकों ने विरोध जताया।

इसपर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबींद्र नाथ महतो ने भी बाबूलाल को टोका, जिसपर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप पार्टी मत बनिए। स्पीकर ने कहा कि आप जो बातें कह रहे हैं वे सभी सुझाव निर्वाचन आयोग के हैं आप सरकार की ओर से सुझाव दें।

इसके पूर्व भी चर्चा की शुरूआत में भी स्पीकर के वक्तव्य के बाद नेता प्रतिपक्ष जैसे ही बोलने के खडे हुए उन्हें स्पीकर ने बैठने को कहा।

हालांकि बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर की बात मानते हुए अपनी सीट पर बैठ गए और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर के वक्तव्य के बाद अपनी बातें रखी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak