राज्यपाल से विधायक ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
| Apr 3, 2026, 20:03 IST
रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा सदस्य सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं अन्य ने लोक भवन में उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान गढ़वा जिले के बलीगढ़–विश्रामपुर पंचायत क्षेत्र में कूटकू मंडल डैम से संबंधित विस्थापित परिवारों की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए एक ज्ञापन समर्पित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

