home page

लापता भाई-बहन चर्च से सकुशल बरामद

 | 
लापता भाई-बहन चर्च से सकुशल बरामद


रांची, 27 मई (हि.स.)। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर लापता भाई बहन को बुधवार को तुपुदाना के चांद गांव स्थित चर्च से बरामद किया गया है।

डीएसपी हटिया नीरज कुमार ने बताया कि 25 मई को समय करीब 12:00 बजे दिन में मां के जरिए धूप में खेलने से मना किए जाने पर नाराज होकर चिरंजीव कुमार महतो, निवासी पटेल नगर सेक्टर-01, धुर्वा, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची के पुत्र युवांश महतो (6 ) एवं पुत्री रौशनी कुमारी ( 10) घर से पैदल निकल गए थे।

इस संबंध में बच्चों के पिता की ओर से जगन्नाथपुर थाना में शिकायत किया गया । शिकायत के बाद जगरनाथपुर थाना मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के जरिए टीम का गठन किया गया। टीम में जगन्नाथपुर थाना, धुर्वा थाना, अरगोड़ा थाना, डोरंडा थाना, तुपुदाना ओपी, पुंदाग ओपी, डेलीमार्केट,लोअर बाजार थाना सहित अन्य थानों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मिलाकर अलग अलग टीम गठित की गई।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज ,तकनीकी विश्लेषण एंव गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए दोनों बच्चों को तुपुदाना के चांद गांव स्थित चर्च से सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे