home page

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान, नागरिकों से की मतदान करने की अपील

 | 
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान, नागरिकों से की मतदान करने की अपील


रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड की कृष, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को रांची नगर निगम चुनाव के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित मतदान केंद्र संख्या छह पर पहुंचकर वोट डाला।

मतदान के बाद मंत्री ने आम जनता से निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की सरकार चुनने का यह एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यम है और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में घरों से निकलकर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी और दूरदर्शी सोच रखने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करें, जो शहर को विकास की दिशा में आगे बढ़ा सके।

रांची नगर निगम सहित राज्य के विभिन्न नगर निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar