झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
रांची, 01 जून (हि.स.)। झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे का अभिवादन किया। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी सामान्य चर्चा हुई। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है और न ही किसी विशेष विषय पर विस्तृत बयान जारी किया गया है।----------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

