home page

मेगा रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त का संग्रह

 | 
मेगा रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त का संग्रह


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)।

रांची सदर अस्पताल में थैलेसीमिया, सिकल सेल और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मियों और सप्लायर के सहयोग से कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावाधान में आयोजित इस ब्लड कैंप में थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों ने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं मौके पर बच्चों ने थैंक यू डॉक्टर अंकल कहकर अपनी खुशी जताई। इस अवसर पर डॉ बिमलेश सिंह, डॉ प्रभात कुमार और अन्य चिकित्सकों को गुलदस्ता, पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और झासा के राज्याध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा सहित कई रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar