home page

संगठन की बातों को जनता के बीच पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी मीडिया विभाग : कमलेश

 | 
संगठन की बातों को जनता के बीच पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी मीडिया विभाग : कमलेश


रांची, 04 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की मासिक कार्यशाला कांग्रेस भवन में मंगलवार को हुई।

बैठक में प्रवक्ता मीडिया पैनलिस्ट अनुसंधान और प्रचार विभाग के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित मीडिया विभाग के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन की बातों को जनता के बीच पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी संगठन का मीडिया विभाग होता है।

देश में जिस तरह भ्रामक प्रचार-प्रसार के सहारे भाजपा की ओर से देश की राजनीति को प्रतिदिन नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है। इस परिस्थिति में आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। देश का छात्र युवा पेपर लीक, महंगाई और चंदा चोरी, किसान खाद और औजारों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि से परेशान है। लेकिन भाजपा का आईटी सेल और मीडिया विभाग लोगों का ध्यान इससे हटाने के लिए सक्रिय है। उन्हों ने कहा कि हमें संवाद के विभिन्न माध्यमों से भाजपा की इस सच्चाई को जनता के सामने रखना है।

कांग्रेस विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि मीडिया विभाग के सदस्य संगठन का मुख्य चेहरा होते हैं। संगठन की बातों को जनता के बीच पहुंचाना, किसी मुद्दे पर संगठन का स्पष्ट रूख लोगों के बीच रखना सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर अनेक विचार हो सकते हैं लेकिन मीडिया विभाग का रुख संगठन की धारा तय करता है जिससे पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं के जनता के बीच संगठन के विचार को पहुंचाया जा सकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच हमेशा स्पष्ट राय रखती है, लेकिन संवाद के माध्यम से जनता के बीच उसे पहुंचा नहीं पाते। इस कमी को दूर करने की जरूरत है। मीडिया विभाग के वर्तमान टीम के ऊपर यह जिम्मेवारी है कि झारखंड की जनता के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न करने की मंशा रखने वालों के मंसूबों से जनता को सचेत करते रहे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय रखने की जिम्मेदारी प्रवक्ताओं पर ही होती है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, मीडिया संयोजक लालकिशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह, उज्जवल प्रकाश तिवारी, अख्तर अली, शकील अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak