home page

मेकॉन लिमिटेड को मिला जीईईएफ ग्लोबल एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड

 | 
मेकॉन लिमिटेड को मिला जीईईएफ ग्लोबल एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड


रांची, 26 मई (हि.स.)। मेकॉन लिमिटेड को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित जीईईएफ ग्लोबल एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) द्वारा मेकॉन को “ग्लोबल सस्टेनेबल इंजीनियरिंग एक्सीलेंस” श्रेणी में यह सम्मान दिया गया।

मेकॉन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सहायक महाप्रबंधक एवं प्रभारी (निगमित संचार) सीमंतिनी साहू ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेकॉन की ओर से यह पुरस्कार लक्ष्मी महतो तथा सीमंतिनी साहू ने समारोह में ग्रहण किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जीईईएफ ग्लोबल एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और दीर्घकालिक सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को दिया जाता है। मेकॉन को यह सम्मान इंजीनियरिंग, परामर्श और परियोजना निष्पादन कार्यों में पर्यावरणीय उत्कृष्टता तथा सतत विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।

समारोह में यह सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. सारस्वत द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भारत में आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुल्डसन, भारत सरकार के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पी. सी. पंत, भारत में रूसी फेडरेशन के उप व्यापार आयुक्त डॉ. एवगेनी ग्रिवा तथा जीईईएफ के निदेशक पुनीत सिंह नागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेकॉन लिमिटेड को मिले इस सम्मान को रांची सहित पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कंपनी लंबे समय से इंजीनियरिंग और औद्योगिक परियोजनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar