home page

बीआईटी लालपुर में द फ्लॉप शो का आयोजन, विजेता पुरस्कृत

 | 
बीआईटी लालपुर में द फ्लॉप शो का आयोजन, विजेता पुरस्कृत


रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के लालपुर कैंपस में शनिवार 12 और 13 सितंबर 2026 को एमबीए विद्यार्थियों के लिए द फ्लॉप शो ऑल इज वेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन द एकेडमिक फोरम, बीआईटी लालपुर की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में मानसिक तनाव कम करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण फ्लॉप हंट में क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान और अवधारणात्मक समझ की परीक्षा ली गई। इसमें विशेष बिडिंग राउंड भी शामिल था। इसके बाद शीर्ष पांच टीमों ने दूसरे चरण फिक्स द फ्लॉप में प्रवेश किया। इसमें टीमों ने असफल उत्पाद या सेवा की विफलता के कारण, लक्षित ग्राहक, पुनर्जीवन की रणनीति और परिणामों को मापने की प्रक्रिया प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ अनीश हैदर, डॉ अभय रंजन, अनुपमा सहाय, डॉ मयंक पाराशर, डॉ अविनाश सिन्हा और सोमित्रो चक्रवर्ती ने निभाई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राएं प्रोफेसर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar