home page

दुकानदारों को मेयर ने दिया समस्याएं दूर करने का आश्वासन

 | 
दुकानदारों को मेयर ने दिया समस्याएं दूर करने का आश्वासन


रांची, 02 मार्च (हि.स.)। मोरहाबादी वेंडर मार्केट में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयओजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन मार्केट के अध्यक्ष कुमार रौशन ने किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि, रांची नगर निगम नवनिवार्चित मेयर रोशनी खलखो शामिल हुई। कार्यक्रम में मेयर रौशनी ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर और तत्पर है। उन्होंने सभी को गुलाल लगाकर होली की बधााई दी। उनके साथ वार्ड चार के पार्षद अमित मुंडा, वार्ड तीन की पार्षद बसंती लकड़ा और पार्षद ननकू तिर्की भी मौजूद थे। कार्यक्रम में पार्षदों और विधायक प्रतिनिधि विक्की करमाली ने भी संबोधित किया। सब्जी और फूड स्टॉल दुकानदारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सामाजिक सौहार्द मजबूत करने का संकल्प लिया।

आयोजन में सहयोग देने वाले लक्ष्मी साहू, प्रथम महतो, राजेंद्र उरांव, महेश साहू, किरण देवी, अजय छेत्री, राजेश कपूर और प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, दुकानदार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar