home page

मेयर ने किया संदूक एग्जीबिशन का शुभारंभ

 | 
मेयर ने किया संदूक एग्जीबिशन का शुभारंभ


रांची, 13 मार्च (हि.स.)। रांची की नवनिर्वाचित मेयर रौशनी खलखो ने शुक्रवार को दो दिवसीय संदूक एग्ज़ीबिशन का उद्धाटन किया। बरियातू रोड स्थित होटल रमादा में आयोजित इस प्रदर्शनी के अवसर पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से रांची के लोगों को महानगरों जैसा शॉपिंग अनुभव मिलता है। इससे स्थानीय स्तर पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े नए अवसर भी पैदा होते हैं।

मेयर ने कहा कि शहर के लोगों को अलग-अलग ब्रांड्स और डिजाइनर्स के कलेक्शन देखने का मौका मिलता है। आयोजक अदिति मेवाड़ा, पलानी जैन और पलक नरेडी ने बताया कि संदूक एग्ज़ीबिशन का उद्देश्य रांची के लोगों को प्रीमियम और आधुनिक शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में महिलाओं और बच्चों के लिए वेस्टर्न वियर, इंडियन वियर, डेली वियर और हैवी वियर जैसे आकर्षक परिधान उपलब्ध हैं। इसके अलावा ट्रेंडी पर्स, ऑथेंटिक लग्ज़री बैग्स, स्टाइलिश फुटवियर, फैशनेबल और जंक ज्वेलरी, पोटलियां, नाइटवियर, होम फर्निशिंग और ब्लॉक प्रिंटेड कॉटन दोहर जैसे कई उत्पाद एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है।

प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। आयोजकों ने शहर के फैशन प्रेमियों और शॉपिंग के शौकीनों से 13 और 14 मार्च को इस विशेष एग्ज़ीबिशन में पहुंचकर नए फैशन ट्रेंड्स से रूबरू होने की अपील की है।

प्रदर्शनी में देशभर के चुनिंदा डिजाइनर्स और ब्रांड्स अपने विशेष कलेक्शन के साथ शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar