home page

रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

 | 
रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न


रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न


रांची, 19मार्च (हि.स.)। रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों तथा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को समाहरणालय भवन, ब्लॉक-A के कमरा संख्या-207 एवं 608 में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), रांची मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण लेने के बाद महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि शहर के नगर निकाय की दशा-दिशा बदल जाएगी। जनता की हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। सरलता पर समस्याओं कि समाधान करने के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित किए जायेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले महापौर रौशनी खलखो ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। इसके साथ ही जेल पार्क में झाडू लगाकर साफ सफाई में दुरस्त करने में अपनी काम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम की जनता प्यासी नहीं रहेगी। इसके लिए यथासंभव प्रयास किए जायेंगे।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर एवं क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

शपथ ग्रहण के दौरान अपर समाहर्ता रांची, एडीएम (नक्सल), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे