home page

मारवाड़ी युवा मंच ने किया तीसरे स्थायी प्याऊ का उद्घाटन

 | 
मारवाड़ी युवा मंच ने किया तीसरे स्थायी प्याऊ का उद्घाटन


रांची, 21 मई (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल लेन में तीसरे स्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

हनुमान मंदिर, हरिहर सिंह रोड के सामने स्थापित इस प्याऊ को समाज को समर्पित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि मंच लगातार जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि रांची में अब तक 11 स्थायी प्याऊ लगाए जा चुके हैं। यह नया प्याऊ सोनीत अग्रवाल के सहयोग से स्थापित किया गया है।

वहीं मौके पर शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि राहगीर, श्रद्धालु और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए भविष्य में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी वाटर कूलर एवं फ्रीजर लगाए जाएंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

कार्यक्रम के संयोजक योगेश्वर अग्रवाल, संकेत सरावगी, गौतम अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar