home page

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा की प्रथम वार्षिक आमसभा 26 जुलाई को रांची में होगी

 | 
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा की प्रथम वार्षिक आमसभा 26 जुलाई को रांची में होगी


रांची, 04 जुलाई (हि.स.)। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2025-27 की प्रथम वार्षिक आमसभा 26 जुलाई (रविवार) को रांची स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी सभा के मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

उन्होंने बताया कि सभा की हाल ही में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने सभी संरक्षकों और आजीवन सदस्यों से वार्षिक आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

कृष्णा लाल शर्मा ने बताया कि आमसभा में पिछले एक वर्ष के दौरान सभा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही सभा के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी बैठक में उपमंत्री महेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, आंतरिक अंकेक्षक अमित सारस्वत, ओम प्रकाश माटोलिया, कृष्णा शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, धर्मचंद शर्मा, नथमल शर्मा, कमल शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, चेतन शर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में वार्षिक आमसभा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar