home page

होली को लेकर रांची के बाजारों में उमड़ी भीड़, हर्बल रंग और आकर्षक पिचकारियों की बढ़ी मांग

 | 
होली को लेकर रांची के बाजारों में उमड़ी भीड़, हर्बल रंग और आकर्षक पिचकारियों की बढ़ी मांग


होली को लेकर रांची के बाजारों में उमड़ी भीड़, हर्बल रंग और आकर्षक पिचकारियों की बढ़ी मांग


होली को लेकर रांची के बाजारों में उमड़ी भीड़, हर्बल रंग और आकर्षक पिचकारियों की बढ़ी मांग


रांची, 03 मार्च (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची में रंगों के पर्व होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर रौनक बढ़ गई है।

राजधानी के शहीद चौक, अपर बाजार, मोरहाबादी, मेन रोड, लालपुर, कोकर और बुटी मोड़ से लेकर मोहल्लों की छोटी-बड़ी दुकानों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़ी अन्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। चंद्रग्रहण के बाद बुधवार को रांची में होली मनाई जाएगी।

व्यापारियों के अनुसार, इस बार बच्चों की पसंद को खास ध्यान में रखा गया है। बाजार आकर्षक और आधुनिक डिजाइन की पिचकारियों से सजा हुआ है। दुकानदार दिलीप कुमार ने बताया कि इस बार वाटरगन और बैग वाली पिचकारी की सबसे अधिक मांग है। बच्चे ऐसी पिचकारियां पसंद कर रहे हैं जिन्हें पीठ पर टांगा जा सके और जो दूर तक पानी फेंक सकें। इसके अलावा गदा, त्रिशूल और बंदूक डिजाइन वाली पिचकारियां भी खूब बिक रही हैं। त्योहार नजदीक आते ही बिक्री में और तेजी आ गई है।

मुखौटों को लेकर भी बच्चों में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे वाले मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं और कई दुकानों में ये तेजी से खत्म हो रहे हैं। इसके अलावा कार्टून चरित्रों के मुखौटे, कृत्रिम बाल, रंगीन चश्मे और अन्य सजावटी सामग्री की भी अच्छी बिक्री हो रही है।

रंगों की बात करें, तो इस बार ग्राहकों का रुझान हर्बल रंगों की ओर अधिक देखा जा रहा है। लोग स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रासायनिक रंगों से दूरी बना रहे हैं। दुकानदार रंजीत कुमार ने बताया कि ग्राहक त्वचा के अनुकूल और प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में गुलाब, चंदन और अन्य सुगंधित हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं, जिनकी जमकर बिक्री हो रही है। खासकर बच्चों के लिए अभिभावक हर्बल रंग ही खरीदना पसंद कर रहे हैं।

कुल मिलाकर होली को लेकर राजधानी का बाजार पूरी तरह रंगीन हो चुका है और लोगों में त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे