home page

भाजपा धुर्वा मंडल के कई कार्यकताओं ने थामा राजद का दामन

 | 
भाजपा धुर्वा मंडल के कई कार्यकताओं ने थामा राजद का दामन


रांची, 20 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश राजद की ओर से रविवार को मिलन समारोह का आयोजन का आयोजन रांची के धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर अंबेडकर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने की

कार्यक्रम के दौरान धुर्वा भाजपा मंडल की नेत्री सरोज पांडेय, रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार और अर्जुन दास एवं जगरनाथपुर मंडल की नैना देवी, बासमती देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजद का दामन थाम लिया।

मौके पर भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि एचईसी क्षेत्र के 05 वार्डों और बिरसा चौक, हिनू, सिंहमोड़, हटिया सहित तुपुदाना शेत्र के अधिकांश भाजपा कार्यकर्ताओं को राजद में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों रांची राजदमय होगा।

इस अवसर पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पार्टी में मान-सम्मान एक परिवार की तरह मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजद का मिलन कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए 27 सितंबर को धुर्वा के सेक्टर-2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें सैकड़ों भाजपा के लोग राजद में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak