home page

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न

 | 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न


रांची, 22 अगस्त (हि.स.)।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 15 वीं रांची जिला मिनी जूनियर, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा के परिसर में संपन्न हुई।

चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब बालक वर्ग में आर्यन लोहरा और बालिका वर्ग में सीमा कुमारी को मिला।

रांची जिला मलखंब किंग सत्यवीर कुमार दास और क्वीन अदिति केरकट्टा बनीं। मलखंब सुंदरी का खिताब लवली कुमारी को मिला।

प्रतियोगिता में रांची जिले के करीब 60 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। पोल मलखंब के अंडर-12 बालक वर्ग में सावन मुंडा, अंडर-14 में विवेक कुमार, अंडर-17 में सत्यवीर कुमार दास और अंडर-19 में आर्यन लोहरा प्रथम रहे। रोप मलखंब के अंडर-12 बालिका वर्ग में आस्था कुमारी, अंडर-14 में रिया कुमारी, अंडर-17 में सीमा कुमारी और अंडर-19 में अमिका कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका पोल वर्ग में हंसिका कुमारी तथा अंडर-17 बालक रोप वर्ग में रणवीर कुमार दास विजेता रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के संरक्षक एवं जेम्स पब्लिक स्कूल, बालालौंग के प्रधानाध्यापक सोहन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। राष्ट्रीय मलखंब खिलाड़ी शुभम सिंह और अनुशिखा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक डॉ अजय झा ने खिलाड़ियों को खेल की तकनीक और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित जिला टीम 23 अगस्त 2026 रविवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची का प्रतिनिधित्व करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar