home page

अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : उपायुक्त

 | 
अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : उपायुक्त


रांची, 13 मई (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में बुुुुधवार को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड और जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं महिला समूहों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। जेएसएलपीएस के साथ बेहतर समन्वय से ग्रामीण आजीविका में सकारात्मक बदलाव आएगा।

बैठक में उन्होंंने सभी योजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। आगामी तीन माह बाद लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा करने की बात कही।

बैठक में स्रुती योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण, विपणन सहायता, तकनीकी हस्तक्षेप और वित्तीय सहायता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प संवर्धन और क्लस्टर विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त ने मंईयां सम्मान से स्वावलंबन की ओर अभियान के तहत प्रतिदिन अंडा उत्पादन का आंकड़ा उपलब्ध कराने और लाभुकों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों की अद्यतन जानकारी देने और एसएचजीएस की प्रभावी मैपिंग पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से एफपीओ पदाधिकारियों की सूची और उनकी गतिविधियों पर प्रस्तुति तैयार करने, मुद्रा लोन लाभुकों के साथ बैठक आयोजित करने और दीदी आजीविका कैफे के लिए संभावित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar