home page

सरस्वती विद्या मंदिर में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

 | 
सरस्वती विद्या मंदिर में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित


रामगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में डाक विभाग के तत्वावधान में सोमवार को राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

मौके पर विद्यालय के सचिव शंकर लाल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम को डाक विभाग ने बच्चों को रचनात्मकता और परंपरा से जोड़ा है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण ने डाक विभाग के इस प्रयास से अब मोबाइल और डिजिटल युग में बच्चों को डाक विभाग की योजनाओं के साथ सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और भविष्य में इस प्रकार के रचनात्मक कार्य विद्यालय में हमेशा आयोजित कराने की सलाह दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डाक विभाग की ओर से चयनित कर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस अवसर पर रामगढ़ सब डिवीजन के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, चंदन कुमार महतो, पोस्टमास्टर मो जसीम खान, आशीष कुमार झा, शुभम कुमार के अलावा विद्यालय प्रबंधन की ओर से सहायक शिक्षिका संगीता मिश्रा, विकाश कुमार कुशवाहा, कुमकुम झा सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश