home page

राधा-कृष्ण मंदिर में महाप्रसाद का वितरण

 | 
राधा-कृष्ण मंदिर में महाप्रसाद का वितरण


रांची, 10 मई (हि.स.)। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में रविवार को डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में 265 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भक्ति भाव के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया।

शिव भगवान अग्रवाल के सौजन्य से मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जलजीरा शर्बत एवं सत्तू पानी का वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में राधा रानी का आकर्षक पुष्प एवं आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसाद का भोग लगाया।

भजन संध्या में मनीष सोनी ने राधे-राधे बरसाने वाली राधे, कान्हा रे कान्हा एवं अच्युतम केशवम् जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सामूहिक महाआरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन महाप्रसाद वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar