पहाड़ी मंदिर के आधार तल पर विराजमान महाकाल का उज्जैन की तर्ज पर हुआ श्रृंगार
| Aug 28, 2026, 22:01 IST
रांची, 28 अगस्त (हि.स.)। श्रावणी पूर्णिमा और रक्षा बंधन के मौके पर शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर के आधार तल पर विराजमान महाकाल का उज्जैन की तर्ज पर मनोहारी श्रृंगार किया गया।
रंग-बिरंगे फूलों से सजे दरबार में रौनक कुमार ने सहयोगियों के साथ महाकाल का श्रृंगार कर नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आरती के बाद शिव भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। श्रृंगार अनुष्ठान में रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सुनील माथुर, मदन पारिक, जितेंद्र प्रसाद, आनंद गाड़ोदिया, अंकित कुमार, सौरव चौधरी, राजकुमार शर्मा, कृष्ण केशव, राजीव नायक समेत कई अन्य सदस्य और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

