लूट मामले में पांच दिन बाद भी कार्यवाई नहीं, ग्रामीणों में रोष
देवघर, 02 मई (हि.स.)। मधुपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर - सारठ मुख्य मार्ग लालगढ़ स्कूल के पास 27 अप्रैल को सीएसपी संचालक मोईन अंसारी के साथ हुए 1.80 लाख, तीन एटीएम कार्ड सहित दो मोबाइल की लूट मामले में नामजद प्राथमिकी के बाद भी अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं ।
घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से अपराधियों के नहीं पकडे जाने से पीडित और ग्रामवासियो में रोष ह्रै। ग्रामीणों का कहना ह्रै कि यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो ग्रामीण आन्दोलन को बाध्य होंगे ।
पीडित मोइन का कहना है कि घटना के बाद अपराधी बाइक छोड़ फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि अपराधी की पहचान किए जाने के बाद भी पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

