राज्यपाल से लोकायुक्त की शिष्टाचार भेंट
| May 12, 2026, 18:05 IST
रांची, 12 मई (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन में राज्य के लोकायुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच राज्य के प्रशासनिक और विधिक विषयों को लेकर सामान्य चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

