home page

मुख्यमंत्री से लोकायुक्त और अधिकारियों ने की मुलाकात

 | 
मुख्यमंत्री से लोकायुक्त और अधिकारियों ने की मुलाकात


रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नए लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इसी तरह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से यहां प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में उपायुक्त हजारीबाग हेमन्त सती, उपायुक्त कोडरमा उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ अनुदीप सिंह शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे