विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता रोहित कुमार तिवारी ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम के लिए मंगलवार को एक छापामारी दल का गठन किया गया था जिसमें, सहायक विद्युत अभियंता रामगढ़ दीपक कुमार सिंह, प्रधान सारणी सुरेंद्र राम और मानवबल मनोज यादव और बैजू कुमार के साथ छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते शहर के चट्टी बाजार निवासी महावीर प्रसाद अग्रवाल पर 22500, हुहुआ कैथा लुकेश्वर महतो पर 7500, नीचे टोला हुहुआ कैथा निवासी वीरेंद्र महतो पर 7500 और हुहुआ निवासी बसंत कुमार बेदिया पर 7500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

