home page

लोजपा (रामविलास ) के अध्यक्ष चिराग पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 | 
लोजपा (रामविलास ) के अध्यक्ष चिराग पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे।

वे रांची से चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे विवेक रंजन को आशीर्वाद देने के लिए रांची पहुंचे थे। इसके बाद वे वहां से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके स्वागत के लिए रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी के अनुपस्थित रहने की वजह से रांची जिला के उपाध्यक्ष महेश पासवान, अमर मुंडा, आनंद वर्मा, मनीष यादव, रवि रंजन, प्रतिज्ञा कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे