सदर अस्पताल में जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण
रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से शनिवार को सदर अस्पताल, रांची में जरूरतमंदों और अस्पताल में उपस्थित लोगों में खिचड़ी का वितरण किया गया।
यह सेवा क्लब की ओर से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है। इस बार खिचड़ी वितरण कार्यक्रम की प्रायोजक भाटिया एंटरप्राइजेज के अंकुर भाटिया और रिंकी भाटिया रहे। क्लब ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया।
क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना के समय से ही खिचड़ी वितरण सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और मानवता की भावना को मजबूत करना क्लब का मुख्य उद्देश्य है।
क्लब अध्यक्ष लायन अरुण भारतीय ने कहा कि भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना आत्मिक संतुष्टि का अनुभव है।
वहीं, सचिव लायन डॉ खुशबू अग्रवाल ने सेवा कार्यों को नियमित रूप से जारी रखने और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। कोषाध्यक्ष लायन मोनिका गोयनका ने कहा कि सेवा समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता बढ़ाने का माध्यम है।
कार्यक्रम में लायन अल्तमस आलम, लायन राजीव चौधरी और जॉइंट ट्रेजरर लायन सुमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

