home page

लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, सामाजिक सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा

 | 
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, सामाजिक सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा


देवघर, 25 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन–पांच, जोन–ए के लिए लायन प्रेम पाठक को आगामी सत्र 2026-27 के लिए जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में वे लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जोन चेयरपर्सन के रूप में उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। अपने दायित्व के अंतर्गत वे लायंस क्लब ऑफ दुमका, लायंस क्लब ऑफ देवघर, लायंस क्लब ऑफ मधुपुर, लायंस क्लब ऑफ मधुपुर यूनिटी और लियो क्लब मधुस्थली विद्यापीठ को मार्गदर्शन देंगेे।

साथ ही सेवा परियोजनाओं को गति देने, सदस्यता विस्तार, नेतृत्व विकास और सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर लायन प्रेम पाठक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी क्लबों के सहयोग से समाजसेवा के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अधिकाधिक सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy