home page

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन

 | 
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन


देवघर, 26 जून (हि.स.)। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह(ललन सिंह) ने मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में उनके तीर्थ पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संकल्प कराकर भगवान शिव की विशेष पूजा संपन्न कराई।

वहीं केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन-पूजन के बाद ललन सिंह ने भगवान बाबा बैद्यनाथ से बिहार की सुख-समृद्धि, देश की उन्नति और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की। उनके आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy