दिव्यांग युवती को विवाह के लिए दी अलमारी
| Feb 23, 2026, 22:26 IST
रामगढ़, 23 फ़रवरी (हि.स.)। लघु उद्योग भारती ने एक दिव्यांग युवती को विवाह के लिए अलमारी भेंट की है। सोमवार को कुज्जू निवासी दिव्यांग युवती पूनम कुमारी को अलमारी भेंट की गई। यह कार्यक्रम होटल शिवम इन कैंपस में संपन्न हुआ। संगठन के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह लांबा और सचिव वरुण बगड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि पूनम कुमारी ने अपने विवाह के लिए अलमारी देने का आग्रह संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़ से किया था।
प्रांतीय अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने तुरंत पहल करते हुए अलमारी उपलब्ध कराई। अलमारी प्राप्त होने पर पूनम कुमारी की खुश दिखी। युवती ने सहयोग के लिए लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

