home page

चहारदीवारी गिरने से मदरसा में काम कर रहे मजदूर की मौत

 | 
चहारदीवारी गिरने से मदरसा में काम कर रहे मजदूर की मौत


देवघर, 26 मई (हि.स.)। मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ मुहल्ले स्थित मदरसा दीनिया इस्लामिया में मंगलवार को निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसे में लालगढ़ निवासी तकबुल शेख

(29) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी संतोष गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। पुलिस की ओर से विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy