home page

श्रम विभाग की ओर से 17 ईंट भट्ठों की जांच का डीसी ने की समीक्षा

 | 
श्रम विभाग की ओर से 17 ईंट भट्ठों की जांच का डीसी ने की समीक्षा


रामगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। जिले में श्रम विभाग अब अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफकार्रवाई कर रहा है। पिछले एक हफ्ते में 17 ईंट भट्ठों पर जांच अभियान चलाया गया। वहीं सोमवार को डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने डीसी को विभाग की ओर से संचालित योजना और विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक रामगढ़ जिले में कुल 17 ईंट भट्टों पर छापेमारी की गई है। बाल श्रम के साथ मजदूरों के पारिश्रमिक भुगतान की जांच की जा रही है। इसे पूर्णतः खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसपर डीसी ने जिले के बचे हुए ईंट भट्टों पर भी छापेमारी करने और श्रम संबंधित कानूनों का पालन करने का निर्देश दिया।

इस दौरान श्रम अधीक्षक ने झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु, दुर्घटना सहायता योजना, मातृत्व प्रसव सुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डीसी ने योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने और योग्य लाभुकों को चिन्हित कर योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

वहीं डीसी की ओर से कौशल विकास के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिले में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्रों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में श्रम अधीक्षक के अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पतरातू चंदन कुमार राम और स्किल डेवलपमेंट से यूएनडीपी कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश