home page

कौलेश्वरी सरोवर में डूबने से 22 वर्षीय श्रद्धालु की मौत

 | 
कौलेश्वरी सरोवर में डूबने से 22 वर्षीय श्रद्धालु की मौत


चतरा, 25 अगस्त (हि.स.)। प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल हंटरगंज के कौलेश्वरी पर्वत स्थित सरोवर में स्नान के दौरान डूबने से 22 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सिलडिलिया गांव निवासी रामू सिंह के पुत्र सम्राट सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सम्राट सावन के अवसर पर कौलेश्वरी पर्वत स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। आज सुबह सरोवर में स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी