home page

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने खीरू महतो, तीसरी बार हुआ निर्विरोध निर्वाचन

 | 
झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने खीरू महतो, तीसरी बार हुआ निर्विरोध निर्वाचन


रांची, 06 मार्च (हि.स.)। झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठनात्मक चुनाव में खीरू महतो को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य में 12 से अधिक जिलाध्यक्षों का भी चुनाव संपन्न हुआ। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र (झारखंड में कुल 81 विधानसभा क्षेत्र हैं) से राज्य परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खीरू महतो को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन जिलों में अभी तक सदस्यता अभियान पूरा नहीं हुआ है, वहां जिला अध्यक्षों का निर्वाचन जल्द ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र की समाप्ति के बाद संगठन विस्तार का अभियान शुरू किया जाएगा। इस बार प्रदेश कमेटी को छोटा रखा जाएगा और केवल सक्रिय तथा मेहनती कार्यकर्ताओं को ही कमेटी में स्थान दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और उनके निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। साथ ही झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करनी होगी।

इन जिलाध्यक्षों का हुआ निर्वाचन:

रांची – तेतरा महतोधनबाद – पिंटू सिंहगोड्डा – चंद्रधर सिंह चुन्नूपाकुड़ – गौतम मंडलहजारीबाग – प्रभुदयाल महतोरामगढ़ – ज्योतिंद्र साहूबोकारो – प्रदीप महतोचतरा – रामाशीष डांगीपलामू – मनोज दुबेजमशेदपुर – सुबोध श्रीवास्तवसाहेबगंज – सुनील सिन्हादुमका – उदय सिंहसिमडेगा – सुनील नायककोडरमा – कृष्णा सिंह घटवारजमशेदपुर महानगर – अजय कुमाररांची महानगर – अखिलेश रायप्रदेश अध्यक्ष बनने पर जदयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खीरू महतो को बधाई दी। बधाई देने वालों में डॉ. आफताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार सहित अन्य नेता शामिल रहे। ------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे