home page

केंद्रीय सरना समिति ने हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

 | 
केंद्रीय सरना समिति ने हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि


रांची, 30 जून (हि.स.)। केंद्रीय सरना समिति की ओर से कांके रोड स्थित शहीद सिद्धो-कान्हू पार्क में हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड की धरती सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो जैसे महान योद्धाओं की जन्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि इन वीर भाई-बहनों ने सामाजिक एकजुटता की ताकत को पहचानते हुए अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उनका संघर्ष आज भी नई पीढ़ी को सामाजिक परिवर्तन और अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है।

मौके पर कार्यक्रम में जुटे लोगों ने संथाल हूल के वीर शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस दौरान शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक नकुल तिर्की, महासचिव महादेव टोप्पो, सुरेंद्र लिंडा, आशीष मुंडा, शंभू टोप्पो, मुन्ना हेंब्रम, संजय तथा झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar