home page

समिति की मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी तेज

 | 
समिति की मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी तेज


रांची, 01 सितंबर (हि.स.)।

कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रस्तावित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार राज्य भर में से सबसे बड़ा मटकी फोड़ आयोजन करने की तैयारी है। प्रतियोगिता के लिए अब तक आठ टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। समिति की ओर से युवाओं के बीच सूखा नशा मुक्त मुहिम चलाने का भी निर्णय लिया गया है।

आयोजन के दौरान बच्चों के लिए बाल गोपाल एवं राधा रानी रूप प्रतियोगिता, भव्य झांकी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होंगे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय विजेता को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

समिति ने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों को मिलकर भव्य बनाने की अपील की।

आयोजन के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह, अध्यक्ष उत्तम यादव और महामंत्री प्रेम प्रतीक हैं।

बैठक में सागर सिंह, विपुल मिश्रा, कुशाग्र सिंह, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, शुभम विश्वकर्मा, आदित्य कुमार, अभिजीत मिश्रा, निशांत चौहान, चंदन केशरी, नवीन कुमार, हर्ष मिश्रा, आनंद यादव, रोहित सहित सैकड़ों समिति सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar