home page

जेवीएम के निखिल का भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में चयन

 | 
जेवीएम के निखिल का भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में चयन


रांची, 27 मई (हि.स.)। जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली, रांची के पूर्व छात्र एवं प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी निखिल बारला के भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

निखिल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है, जो विद्यालय, राज्य एवं पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। निखिल बारला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान जेवीएम श्यामली में अध्ययन करते हुए खेल और अनुशासन दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

समर्पण, निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने फुटबॉल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी यह सफलता विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। निखिल के चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएन झा ने निखिल बारला की इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है। जेवीएम श्यामली सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास करता है।

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की उपाध्यक्ष एमएम दासगुप्ता ने कहा कि निखिल बारला की उपलब्धि जेवीएम श्यामली के लिए अत्यंत प्रेरणादायक क्षण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar