home page

रिनपास के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों का बढ़ा मानदेय : इरफान अंसारी

 | 
रिनपास के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों का बढ़ा मानदेय : इरफान अंसारी


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की पहल पर रिनपास के डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाने और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का मानदेय वृद्धि की गई है। इसके साथ ही रिनपास के जूनियर डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाकर 80 हजार रुपए किया गया। वहीं रिनपास के डीएनबी डॉक्टरों की फाइल को भी विभागीय मंजूरी दे दी गई है।

मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों के जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक) डॉक्टरों का मासिक मानदेय बढ़ाया गया है। वहीं, रिनपास, कांके में कार्यरत डीएनबी डॉक्टरों के मानदेय पुनरीक्षण की फाइल को भी विभागीय स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि

राज्य सरकार के संकल्प के अनुसार, रिनपास के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रथम वर्ष का मानदेय 54,500 रुपए से बढ़ाकर 70,000 रुपए, द्वितीय वर्ष का 58,500 रुपए से बढ़ाकर 75,000 रुपए और तृतीय वर्ष का 63,000 रुपए से बढ़ाकर 80,000 रुपए मानदेय प्रतिमाह किया गया है। इस फैसले से क्रमशः प्रथम वर्ष के मानदेय में 15,500 रुपए, द्वितीय वर्ष 16,500 रुपए और तृतीय वर्ष 17,000 रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त वेतन वृद्धि होगी।

वहीं रिनपास के डीएनबी प्रशिक्षणार्थियों के लिए निर्धारित न्यूनतम मानदेय ब्रॉड स्पेशियलिटी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए क्रमशः 43,000 रुपए, 45,000 रुपए और 47,000 रुपए

प्रतिमाह न्यूनतम मानदेय निर्धारित है। उन्होंने बताया की पोस्ट-डिप्लोमा डीएनबी प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रथम वर्ष में 45,000 रुपए

और द्वितीय वर्ष में 47,000 रुपए प्रतिमाह दरें निर्धारित है।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस महत्वपूर्ण फैसलों से संबंधित फाइल को स्वीकृति दे दी है।

विभागीय फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि डॉक्टरों को सम्मान, मरीजों को बेहतर इलाज और राज्य को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मानदेय बढ़ने से डॉक्टर्स और अधिक मन से जनसेवा की दिशा में अपना बेहतर दायित्व निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar