home page

जेपीएससी परीक्षा शुरू, केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

 | 
जेपीएससी परीक्षा शुरू, केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़


देवघर, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा शुरू हो गई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। देवघर के आर. मित्रा स्कूल परीक्षा केंद्र पर भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने-अपने हॉल नंबर के अनुसार प्रवेश करते नजर आए। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही, वहीं अंदर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और निर्धारित समय के अनुसार ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy