home page

पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि

 | 
पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि


रांची, 21 मई (हि.स.)।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सह झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि गुरूवार को लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर मनाई गई।

इस अवसर पर बडी संख्या में जुटे झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। बताया गया कि दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षील और जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे, उनका जीवन जन कल्याण के प्रति समर्पित रहा।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झामुमो रांची जिला के संयोजक मुस्ताक आलम, अंतू तिर्की, केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय सहित बडी संख्यां में झामुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar