home page

सीईसी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 को झामुमो करेगा प्रदर्शन

 | 
सीईसी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 30 को झामुमो करेगा प्रदर्शन


रांची, 28 सितंबर (हि.स.)।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर आगामी 30 सितंबर झामुमो रांची जिला और महानगर समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार निर्वाचन आयोग के दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग की कुछ कार्यप्रणालियों और फैसलों को लेकर लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

झामुमो ने इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

पार्टी के अनुसार कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी और सदस्य, सांसद-विधायक, विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंंने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से एसआईआर की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों को उठाया जाएगा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने बाद में इन मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने की प्रक्रिया शुरू की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाने और नियमों में बदलाव को लेकर आयोग के भीतर मतभेद सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने नए मतदाताओं के फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता डेटाबेस के केंद्रीकरण और मतदाताओं के नाम जोड़ने-हटाने से संबंधित प्रक्रियाओं पर आपत्तियां दर्ज की थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar