home page

झामुमो नेताओं ने सिधू-कान्हू के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

 | 

रांची, 11 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला संयोजक मंडली की ओर से अमर वीर शहीद सिधू-कान्हू की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित सिधू-कान्हू उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में अमर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज और राज्य का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सिधू-कान्हू के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने सिधू-कान्हू के बलिदान और उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। कार्यक्रम का समापन शहीदों के सम्मान में संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समनूर मंसूरी, अश्विनी शर्मा, अंतू तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, फरीद खान, अफरोज अंसारी, भोलू मलिक, अंकिता वर्मा, प्रदीप मिर्धा, आरिज खान, आशुतोष वर्मा, कुलदीपक कुमार, सुजीत कुजूर, जनक नायक, कलाम आजाद, आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा, महावीर विश्वकर्मा, तालकेश्वर महतो, अमन तिवारी, बबलू राम, संजय राय, उत्तम यादव, जीत गुप्ता, परवेज आलम गुड्डू, रौशन इनामुल तिग्गा, नवीन तिर्की, कोलेश्वर मुंडा, महादेव मुंडा, अवधेश यादव, अजीत लकड़ा, गुलाम रब्बानी, प्रेम प्रतीक, रवि कुमार, नीतीश पटेल, नीलम सिंह, मुजाहिद हुसैन, विजय रविदास, सबिबुल रहमान, शैलेश नंद तिवारी, बाबू, उमेश साहू, रंजन माथुर, लालवंती देवी, माया रानी, रवि टोप्पो, मोहन गोस्वामी, शोभा ठाकुर, ललित लिंडा, विष्णु राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar