home page

जेएलकेएम ने होमगार्ड अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर किया प्रदर्शन

 | 
जेएलकेएम ने होमगार्ड अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर किया प्रदर्शन


रांची, 16 मई (हि.स.)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में रांची जिला होमगार्ड अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में हो रहे विलंब के विरोध में शनिवार को आंदोलन किया।

इस दाैरान अभ्यर्थियों ने पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन किया, जबकि देर शाम देवेंद्र नाथ महतो ने प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से वार्ता की।

वार्ता के दौरान उपायुक्त के आश्वासन के बाद प्रर्दशन समाप्त किया गया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि सभी जांच प्रक्रियाओं को जून माह के अंत तक पूर्ण कर पारदर्शी तरीके से रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।

साथ ही उन्हाेंने अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा भी दिया। उपायुक्त ने बताया कि फिजिकल परीक्षा के मास्टर चार्ट में छेड़छाड़ संबंधी लिखित शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसकी जांच जारी है।

इसके अतिरिक्त शहरी टेक्निकल पद के कुछ अभ्यर्थियों के स्थानीय प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायतों पर विशेष जांच टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।

इधर, इससे पूर्व प्रदर्शन के दौरान जेएलकेएम की ओर से सुबह से ही मोरहाबादी मैदान में अभ्यर्थियों ने पदयात्रा शुरू की।

पदयात्रा मोरहाबादी मैदान से रेडियम रोड, कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय तक पहुंची। उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचकर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

मौके पर देवेन्द्र्नाथ ने उपायुक्त को बताया कि होमगार्ड नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसके तहत 13 अक्टूबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक फिजिकल टेस्ट कराई गई थी। लेकिन परीक्षा समाप्त हुए पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अबतक परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया है।

वार्ता के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, अरशद अली, छठवर्ती कुमारी, अनिल कुमार,फरजान अंसारी, निरजदेव महतो सहित सैकडों अभ्यर्थी मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar