home page

लापता हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्रनाथ

 | 
लापता हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्रनाथ


रांची, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो (25) पिछले छह दिनों से लापता हैं। हरिहर महतो उनके अचानक लापता हो जाने से पूरे परिवार में चिंता का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने गुरूवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

परिजनों के अनुसार हरिहर महतो 31 जनवरी की शाम घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की ओर से लगातार खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर तीन फरवरी को सोनाहातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

देवेंद्र नाथ महतो ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए सोनाहातू थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप से मामले की प्रगति की जानकारी ली। उन्‍होंने लापता युवक की त्वरित और गंभीरता से खोजबीन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और पुलिस को इसे प्राथमिकता देनी चाहिए।

मौके पर अर्जुन महतो, अशोक महतो, प्रदीप महतो, परिजन सहित अन्‍य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar