home page

जरूरतमंद लोगों में जीवन वाटिका ने बांटे कपड़े और फल

 | 
जरूरतमंद लोगों में जीवन वाटिका ने बांटे कपड़े और फल


रामगढ़, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची समाजसेवा है। इसी भावना के साथ जीवन वाटिका स्वयंसेवी संस्था विद्यानगर की ओर से रविवार को ओंकार मिशन अनाथ आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों, असहाय महिलाओं और बेसहारा बुजुर्गों के बीच गर्म कपड़े, चादर, जैकेट सहित अन्य वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही केला, सेब जैसे मौसमी फल और बिस्कुट के पैकेट भी सौंपे गए।

संस्था के संरक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि जीवन वाटिका कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। जरूरतमंदों की सहायता के साथ संस्था निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने, पौधारोपण करने तथा राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता रैलियां निकालने जैसे कार्य करती रही है।

सेवा कार्यक्रम में विद्यानगर के निवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया। संस्था ने सहयोग के लिए आर प्रसाद, सरयू प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अवनी साव, केके सिंह, अजय सिन्हा, मुस्कान, श्रुति, विभाष घोष, उमेश प्रसाद यादव एवं विजय साव सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश