home page

झारखंड चेंबर की 62 वीं वार्षिक आमसभा 12 को

 | 
झारखंड चेंबर की 62 वीं वार्षिक आमसभा 12 को


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 62 वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को चेंबर भवन में होगी।

इस संबंध में चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार को बताया कि चेंबर की वार्षिक आमसभा हमारी गतिविधियों का केंद्रबिंदु है। इस अवसर पर चेंबर में प्रदेश के अग्रणी उद्योगपति, व्यवसायी और प्रोफेशनल्स के अलावा प्रमुख विशिष्टजनों की उपस्थिति होती है।

विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि झारखंड चेंबर की स्थापना से अब तक पिछले 66 वर्षों से फेडरेशन को राज्यस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में हमारे पूर्व अध्यक्षों ने तत्कालीन परिवेश के अनुसार बेहतरी के कई प्रयास किये हैं। वर्तमान सत्र में हमने भी इस प्रयास को आगे बढाया गया है।

वहीं महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि चेंबर न सिर्फ व्यापार-उद्योग की उन्नति के लिए कार्यरत है, बल्कि जन समस्याओं के समाधान के लिए भी उतनी ही सक्रियता से प्रयत्नशील है। साथ ही उन्होंने चेंबर के आयोजित 62 वीं वार्षिक आमसभा में राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से शामिल होने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak