झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 27 को
| May 22, 2026, 20:51 IST
रांची, 22 मई (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 27 मई को रांची के धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होनेवाली मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

