home page

डॉक्टर और सीए को सम्मानित कर रोटरी क्लब ने नए सत्र का किया आगाज

 | 
डॉक्टर और सीए को सम्मानित कर रोटरी क्लब ने नए सत्र का किया आगाज


डॉक्टर और सीए को सम्मानित कर रोटरी क्लब ने नए सत्र का किया आगाज


रामगढ़, 02 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने सत्र 2026-27 की शुरुआत सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ आगाज किया है। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश मोदी उर्फ बंटी, सचिव आशीष दास एवं उनकी टीम ने कार्यकाल के पहले ही दिन राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर शहर के 20 से अधिक डॉक्टर को एवं चार्टर्ड अकाउंट्स को उनके अस्पताल एवं उनके कार्यालयों में जाकर सम्मानित किया इस पहल ने समाज में सेवा सम्मान और जनकल्याण के प्रति उन्होंने रोटरी क्लब की प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया।

मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश मोदी ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि समाज के उन लोगों को सम्मान देना भी है जो अपने कार्यों से जन सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के रक्षक है और चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मानित किये गये लाेगाें में डॉ दिनेश कुमार, डॉ शरद जैन, डॉ एके बरेलिया, डॉ आलोक रतन चौधरी, डॉ के चंद्रा, डॉ खुर्शीद हसन, डॉ रोशन कुमार झा, डॉ अमन आर्य, सीए शेखर शरद, सीए राकेश अग्रवाल, सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए आकाश अग्रवाल सहित कई चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल थे।

इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, अरुण कुमार राय, संजीव सिंह संजू, अनिल गर्ग, राजेश मोदी, आशीष दास, सुरेश बौंदिया, विजय अग्रवाल, राहुल जैन पाटनी, मीडिया प्रभारी अमरेश गणक सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश