जेवर दुकान में हथियार के बल पर लूट, जांच में जुटी पुलिस
रांची, 07 अप्रैल (हि.स.)। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक बाइक सवार अपराधी जेवर दुकान के अंदर पहुंचे और दुकानदार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर लूट को अंजाम दिया। अपराधी एक किलो चांदी और 20 हजार कैश लूटकर फरार हो गये। भागते समय अपराधी दुकानदार का मोबाइल भी अपने साथ लूट कर लेते चले गए। बताया गया कि जेवर दुकान में उस समय सोना उपलब्ध नहीं था । इसलिए अपराधियों ने चांदी और नकद ही लूट कर फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही रांची के सिटी एसपी पारस राणा, सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सिटी एसपी ने बताया कि अपराधी दुकान से चांदी और 20 हजार कैश लेकर फरार हुए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों के बारे में सुराग हासिल कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

