home page

जनवादी लेखक संघ का रचना गोष्ठी कार्यक्रम 21 को

 | 
जनवादी लेखक संघ का रचना गोष्ठी कार्यक्रम 21 को


रांची, 08 जून (हि.स.)। जनवादी लेखक संघ (जलेस) रांची की आभासी सांगठनिक बैठक शनिवार शाम कुमार बृजेंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मासिक गोष्ठी प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित होगी। 21 जून को सफदर हाशमी सभागार में रचना गोष्ठी, 31 जुलाई को प्रेमचंद जयंती और सितंबर में डॉ राही मासूम रज़ा की जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

साथ ही खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा में जलेस की सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए संघ के सचिव एमजेड खान ने कहा कि पिछले वर्ष से जलेस रांची की ओर से जून से नवंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले जन महोत्सव में जलेस रांची की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। अध्यक्ष कुमार बृजेंद्र ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित कार्यक्रमों के साथ स्थायी कोष निर्माण की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नए रचनाकारों को मंच देने, कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने और प्रेमचंद जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने का सुझाव दिया। डॉ किरण ने जलेस झारखंड की पत्रिका उतरा में रांची इकाई के रचनाकारों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक का संचालन अपराजिता मिश्रा ने किया।

बैठक में डॉ किरण, सुधीर पॉल, सुकेशी कर्मकार, अपराजिता मिश्रा,सुधीर साहू, यास्मीन लाल, रामदेव बड़ाइक, अविनाश कुमार, समीउल्लाह खान असदकी, छोटनी कुमारी, आशियाना कश्यप, अजित महली, एमजेड ख़ान, रामधनी खड़िया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar